मोबाइल से Online Form Kaise Bhare 2026
Table of Contents
दोस्तो, अब आपको किसी भी Governemt Jobs या Admission के Form भरने के लिए Cyber Cafe जाने कि जरूरत नही है। आज के समय में Smartphone हि काफी है, Smartphone से आप अपने घर पर ही स्वयं (खुद) Form भर सकते है। लेकिन अक्सर लोग Form भरते समय छोटी-छोटी गलतियॉं कर देते है जिससे उनका Form निरस्त (Reject) हो जाता है। इस पोस्ट में हम आपको “Mobile Se Online Form Kaise Bhare” कि जानकारी विस्तार में बताएंगे।
मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)
Also Check: मोबाइल से Passport Size Photo Resize कैसे करें (Step by Step) Guide
Online Form Kaise Bhare?
Step 1: सही ब्राउज़र का चुनाव (Desktop Site Mode)
मोबाइल पर फॉर्म भरते समय हमेशा Google Chrome का इस्तेमाल करें।
- ब्राउज़र खोलने के बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन Dots (⋮) पर क्लिक करें।
- वहाँ “Desktop Site” वाले बॉक्स को टिक कर दें। इससे मोबाइल की स्क्रीन कंप्यूटर की तरह काम करने लगेगी और फॉर्म के सभी ऑप्शन सही से दिखाई देंगे।
Step 2: जरूरी Documents तैयार रखें
फॉर्म शुरू करने से पहले ये Documents अपने फोन में एक अलग Folder में रख लें।
- आधार कार्ड (Aadhar Card) और मार्कशीट (Marksheet) की फोटो।
- Passport Size Photo & Signature: (इन्हें पहले से Resize करके रखें जैसा हमने पिछली पोस्ट में सीखा था)।
Step 3: रजिस्ट्रेशन (Registration)
Official Website पर जाकर ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही भरें क्योंकि OTP इसी पर आएगा।
Step 4: फॉर्म भरना (Application Entry)
Login करने के बाद अपनी Personal Details (माता-पिता का नाम, पता, जन्मतिथि) भरें।
Tip: मोबाइल में टाइप करते समय ‘Auto-fill’ का ध्यान रखें, कभी-कभी गलत स्पेलिंग (spelling) अपने आप भर जाती है।
Step 5: Photos और Signature अपलोड करना
- ‘Upload’ बटन पर क्लिक करें और अपनी गैलरी से Resize की हुई फोटो चुनें।
- अगर Photo का Size सही है, तो वह तुरंत Upload हो जाएगी।
Step 6: ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment)
- आज कल हर फॉर्म (Form) में UPI (PhonePe, Google Pay) का Option मिलता है।
- Payment करते समय Back बटन या Refresh कभी न दबाएं। Payment Sucess होने का इंतजार करें।
Step 7: Form का Print/PDF सेव करें
- Form Summit होने के बाद ‘Download Application‘ या ‘Print‘ पर क्लिक करें।
- इसे मोबाइल में PDF के रूप में सेव कर लें ताकि जरूरत पड़ने पर आप किसी भी दुकान से इसका प्रिंट (Print) निकलवा सकें।
आज हमने इस पोस्ट में Online Form Kaise Bhare सीखा।
Online Form Kaise Bhare | Also Visit: MPESB Website For Madhya Pradesh Jobs
