मोबाइल से Passport Size Photo Resize कैसे करें (Step by Step) Guide

Table of Contents
Introduction
दोस्तो, आजकल हर ऑनलाइन फार्म, नौकरी के आवेदन या एडमिशन के लिए हमे पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होती है। लेकिन सबसे बडी समस्या तब आती है जब हमसे एक खास साइज (KB/MB) या Dimension मॉंगा जाता है, इस पोस्ट में हम आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से Passport Size Photo को Resize (Step by Step) कैसे करे।
Required Size
पासपोर्ट साइज फाेटो बनाने के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि उसकी लंबाई और चौड़ाई (Dimension) और File Size (KB/MB) दोनो सही होने चाहिए। भारत में आमतौर Government & Private ऑनलाइन फार्म के लिए नीचे दिए गये मापदंंड (Standards) का उपयोग होता है।
- Standard Dimension: 3.5 cm L. (चौड़ाई) × 4.5 cm H. (ऊँचाई)
- Resolution: 300 DPI (Best Quality)
- File Format: JPG, JPEG & PNG.
- File Size: 20KB – 50KB (जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा हो सकता है)
Method 1 (मोबाइल App) से Passport Size Photo Resize कैसे करें :
अगर आप अपने फोन से ही फोटो को सही साइज और KB में बदलना चाहते हैं, तो ‘Photo & Picture Resizer’ या ‘QReduce Lite’ जैसे Apps का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट है। यहाँ इसका स्टेप-बाय-स्टेप (Step by Step) तरीका दिया गया है:
- Downlaod App: सबसे पहले Google Play Store से कोई भी अच्छा Photo Resizer App डाउनलोड करें।
- Select Photo: App को ओपन करें और ‘Select Photos’ वाले बटन पर क्लिक करके अपनी गैलरी से उस फोटो को चुनें जिसे आप रिसाइज करना चाहते हैं।
- Resize: अब आपकी स्क्रीन (Screen) पर “Resize” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- Custom Dimension: अब यहॉं आपको कई विक्लप मिलेंगे आपकाे “File Size” या “Resolution” में जाकर “Custom” पर क्लिक करना है।
- Width & Height: 3.5 cm × 4.5 cm या (413 × 531 Pixels) पर सेट करें।
- KB/MB: अगर आपको फोटो 50KB से कम चाहिए, तो “Target Size” में जाकर 50KB टाइप करेंं। App अपने आप फोटाे की Quality Adjust कर देगा।
- Save: साइज सेट होने के बाद फोटो को “Save” बटन पर क्लिक करके Save करें।
Method 2 (Online Website) से Passport Size Photo Resize कैैैसे करें :
Internet पर Passport Size Photo Resize करने के लिए ऐसी कई वेबसाइट्स मौजूद हैं जो बिना किसी झंझट के फोटो को सही साइज और फॉर्मेट में बदल देती हैं। इसके लिए आप “ILoveIMG“, “ReduceImages” या “PI7 Image Tool” जैसी साइट्स का उपयोग कर सकते हैं।
- Open website: सबसे पहले अपने ब्राउज़र (Chrome) में जाकर किसी भी ऑनलाइन फोटो रिसाइज़र वेबसाइट को ओपन करें।
- Upload Photo: होम पेज पर दिए गए ‘Select Image’ या ‘Upload’ बटन पर क्लिक करें और अपनी गैलरी से फोटो को चुनें।
- Resize Settings (सेटिंग्स) सेट करें:
- Unit चुनें: सेंटीमीटर (cm) या पिक्सल (px) चुनें।
- Dimensions: चौड़ाई (Width) 3.5 cm और ऊंचाई (Height) 4.5 cm भरें।
- Lock Aspect Ratio: अगर फोटो खिंच रही हो, तो इस ऑप्शन को हटाकर खुद से साइज भरें।
- Target File Size (KB): कई वेबसाइट्स में ‘Compress’ का ऑप्शन होता है। वहाँ 20 KB से 50 KB के बीच का साइज डालें।
- Process/Download: अब ‘Resize’ बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपकी फोटो तैयार हो जाएगी, जिसे आप ‘Download’ बटन दबाकर गैलरी में सेव कर सकते हैं।
Disclaimer: Naukari Adda (https://www.google.com/search?q=naukariadda.com) is an educational and news informative website. We are not associated with any government organization. All the information provided here is collected from various official websites and newspapers. While we try our best to provide accurate information, please always verify the details on the official website before applying for any job. We are not responsible for any error or loss.